प्रेस रिलीज
मंगलवार को मोकामा विधायक अनंत सिंह की धर्म पत्नी महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी मोकामा विधानसभा में जनसंपर्क कर जनता जनार्दन से अपने लिए बेशकीमती वोट मांगे।
कार्यकम की शुरुआत कांग्रेस उम्मीदवार नीलम देवी ने सुबह 9 बजे से करते हुए मोकामा विधानसभा में जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम किया जहाँ उनके साथ भारी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहे। सुबह 8 बजे वार्ड संख्या 09 से जनसंपर्क कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची जहां उनका मोकामावासियों ने भव्य स्वागत किया। नीलम देवी ने आज मोकामा नगर परिषद् क्षेत्र में तूफानी दौरा कर लोगों से समर्थन माँगा। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कई वार्डों में हर घर में दमदार दस्तक दी साथ ही घर के बुजूर्गों, युवाओं और महिलाओं से महागठबंधन के मजबूती के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। विधायक अनंत सिंह के द्वारा क्षेत्र में किये गए विकास कार्यों के आधार पर उनकी धर्मपत्नी नीलम देवी ने जनता से कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। नीलम देवी के साथ भारी तादाद में चल रहे समर्थकों ने अपने प्रत्याशी और मोकामा विधायक अनंत सिंह के समर्थन में जमकर नारे लगाए। जैसे-जैसे जनसंपर्क में आगे बढ़ती जा रहीं थी लोगों का हुजूम उमड़ता जा रहा था। स्थानीय विधायक अनंत सिंह के विकास कार्यों और उनके जनता के बीच हर वक्त मौजूदगी से प्रभावित लोगों ने न सिर्फ आश्वासन दिया बल्कि एकजुट होकर महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की बात भी कही। महागठबंधन प्रत्याशी से मिल, महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महिलाओं का कहना है कि कोई भी समस्या हो या उसका निराकरण की आवश्यकता हो तो विधायक जी एक बुलावे पर हमलोगों के बीच में हाजिर हो जाते हैं हमें लगता ही नहीं है कि वो विधायक है बल्कि घर के एक सद्स्य की तरह हैं। जिस तरह से मिलते हैं, हमलोगों के बीच में अक्सर आकर हाल जानते हैं। खासकर हम महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा सजग रहते हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नीलम देवी जी से हमलोग पहली बार नहीं मिल रहे हैं वो भी क्षेत्र में आती रहती हैं, सबसे बड़ी खासियत यह है कि विधायक जी के घर पर कभी भी जा सकते हैं। कोई रोक-टोक नहीं है हमेशा उनके घर के दरवाजे जनता के लिए खुले रहते हैं। नीलम देवी जी भी जनता से मिलती-जुलती रहती हैं हम क्षेत्रवासियों को इससे ज्यादा और क्या चाहिए जो हमेशा जनता के विकास कार्यों प्राथमिकता देते हैं। मोकामा की महिलाओं का कहना है कि नीलम देवी जी ही हमलोगों की सांसद बनेगी हम महिलाओं ने तय किया है कि उन्हें भारी मतों से जीत दिलानी है। कांग्रेस प्रत्याशी ने लोगों से महागठबंधन को जिताकर कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए जनता से आशीर्वाद भी लिया।



