गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि बराक ओबामा की सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिकी अधिकारी राजपथ के आसपास ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित करने को लेकर लगातार दबाव बनाये हुए थे। उनके दबाव के आगे अंततः भारत सरकार को झुकना ही पडा। अमेरिकी राष्ट्रपति की सिक्यॉरिटी टीम ने राजपथ के आसपास 5 किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइ जोन बनाने का सुझाव दिया था, भारत ने तब इसे खारिज कर दिया है। सरकार ने बुधवार को अपने पहले के रुख से नरम पड़ते हुए स्पष्ट किया कि 26 जनवरी की परेड के दौरान राजपथ के आसपास नो फ्लाई जोन रहेगा।अब 26 जनवरी की परेड के दौरान राजपथ के आसपास ‘नो फ्लाई जोन’ रहेगा। भारत ने अपने पहले के रुख से झुकते हुए अमेरिकी अधिकारियों की यह मांग मान ली है। इसके कारण राजपथ के आसपास ड्रोन की तैनाती नहीं होगी,हाँ परेड के आखिरी में सुखोई विमानों का परंपरागत फ्लाइंग पास्ट होगा।
अमेरिकी अधिकारी के सामने भारत सरकार नतमस्तक।
