आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की और से एक प्रेस कांफ्रेंस के द्वारा तेजस्वी यादव ने सीटों और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजद ने मधेपुरा से शरद यादव, बेगूसराय से तनवीर हसन को चुनावी मैदान उतारा है। वहीं पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी ने लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती को मैदान में उतारा है।
वहीं राजद ने सारण सीट से बड़े बेटे तेज प्रताप के ससुर चंद्रिका राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वैशाली से आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को मैदान में है। नवादा से विभा देवी उम्मीदवार है। झंझारपुर से आरजेडी के गुलाब यादव मैदान में हैं। बक्सर से जगदानंद सिंह उम्मीदवार है। कटिहार से तारिक अनवर चुनावी मैदान में हैं। सीतामढ़ी से अर्जुन राय आरजेडी के प्रत्याशी हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा, ‘कांग्रेस जिन 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, वे किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, समस्तीपुर, सासाराम, मुंगेर, पटना साहिब, वाल्मिकी नगर और सुपौल है। इसके अलावा हम को नालंदा, औरंगाबाद और गया सीट दी गई है। रालोसपा की सीटें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, उजियारपुर, काराकाट और जमुई हैं। महागठबंधन में मधुबनी, खगड़िया और मुजफ्फरपुर वीआईपी पार्टी को दी गई है।
आरजेडी नेता ने बताया कि राजद की ओर से नवादा से विभा देवी, भागलपुर से बुलो मंडल, बांका से जयप्रकाश यादव, मधेपुरा से शरद यादव, दरभंगा से अब्दुल बारी सिद्दीकी, वैशाली से रघुवंश प्रसाद सिंह, गोपालगंज से सुरेंद्र राम उर्फ महंत जी, सीवान से हिना शहाब, महाराजगंज से रणधीर सिंह, सारण से चंद्रिका राय, हाजीपुर से शिव चंद्र राय, बेगूसराय से तनवीर हसन, पाटलिपुत्र से मीसा भारती, बक्सर से जगदानंद सिंह, जहानाबाद से सुरेंद्र यादव, झंझारपुर से गुलाब यादव, अररिया से सरफराज आलम, सीतामढ़ीसे अर्जुन राय और आरा की सीट सीपीआई एम एल को दी गई है जिसपर राजू यादव चुनाव लड़ेंगे।

