पटना | मंगलवार को पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता आशीष सिन्हा ने पटना विश्वविद्यालय समेत अशोक राजपथ के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों, परिसर व छात्रावासों में सभा व सघन छात्र सम्पर्क कर आगामी 3 मार्च 2019 को पटना के ऐतिहासिक गाँधी मैदान में एनडीए द्वारा आयोजित संकल्प रैली में आने का आह्वान किया। आशीष सिन्हा ने सम्पर्क के दौरान छात्रों को वायु सेना द्वारा पी.ओ. के पर एयर स्ट्राइक करने पर बधाई दी। श्री सिन्हा ने छात्रों से आह्वान किया कि देश का सम्मान बढ़ने वाले हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सुनने 3 मार्च 19 को अवश्य गाँधी मैदान आये। श्री सिन्हा ने पटना विश्वविद्यालय, छात्रावास व कई शैक्षणिक संस्थानों में आगामी रैली हेतु प्रभारी तय किए। आशीष ने बताया कि छात्रों का उत्साह देख कर यह प्रतीत हो रहा है कि आगामी रैली में युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगें व सफल बनाएगें। उन्होंने पटना सायंस काॅलेज कैवेन्डिस छात्रावास, फैराडे छात्रावास, सैदपुर हाॅस्टल, पटेल छात्रावास व अषोक राजपथ पर कई कोचिंग संस्थानों में भ्रमण कर वहां के प्रभारी नियुक्त किए। सम्पर्क के दौरान पटना विश्वविद्यालय के पूर्वर्ती छात्र व भाजपा नेता नीतिन कुमार, श्री अमित सिन्हा, अजय यादव, बन्नी जी पटना सायंस काॅलेज के छात्रनेता, आशीष पुष्कर, संतोष यादव, उद्यम विशाल, आलोक वत्स, प्रभात सिंह, कौटिल्य कुमार, केषव कुमार, सुजीत कुमार, कर्मेन्द्र कुमार, राकेश /कुमार, शशांक सुमन, आलोक राज, सुशांत सिंह, अभिषेक सिंह, बंटी गुप्ता, अंजनी सिन्हा, इत्यादि उपस्थित थे।
Advertisement

