नई दिल्ली : लोहड़ी, मकर संक्रांति तथा पोंगल पर्व के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने लोगों को बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान से यह जानकारी मिली। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “लोहड़ी, मकर संक्रांति तथा पोंगल के पावन अवसर पर मैं देशवासियों को बधाई देता हूं। फसलों की कटाई पर आधारित ये त्यौहार विभिन्न समुदायों और भारत के क्षेत्रों को भाईचारे और स्नेह के बंधन में बांध कर रख सके। ” मेरी कामना है कि ये त्यौहार संपनन्नता, समृद्धि एवं नए अवसरों के युग की शुरुआत का प्रतीक बनें। लोहड़ी, मकर संक्रांति तथा पोंगल देश के विभिन्न भागों में क्रमश: 13 जनवरी, 14 जनवरी तथा 15 जनवरी को मनाया जाएगा।
Related Posts
निविदा के माध्यम से 92 गंगा घाट एवं 55 तालाबों को किया जा रहा तैयार
पटना। पटना नगर निगम द्वारा शहर के छठ घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई। पटना नगर निगम द्वारा महापर्व छठ…
राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त
पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बादशाह सदाकत के निधन पर राजद नेताओं ने गहरी…
देखिये 4 बजे की बड़ी खबरें सिर्फ एक मिनट में
एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, BJP में शामिल होने की अटकलें दशहरे-दिवाली से पहले मोदी सरकार का…