सांसद डॉ संजय जायसवाल सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड से सम्मानित

रिपोर्ट-सुबोध कुमार।

प० चंपारण के सांसद ,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोकसभा में सचेतक डा० संजय जायसवाल को आज नई दिल्ली के विज्ञानं भवन में आयोजित भव्य समारोह में भारत सरकार के गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने सर्वश्रेष्ठ अवार्ड प्रदान किया । उक्त जानकारी देते हुए सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि फेम इंडिया एवं प्रसिद्ध एजेंसी एशिया पोस्ट दोनों ने संयुक्त रूप से किये गए सर्वे के अनुसार संसदीय परंपरा का भलीभांति निर्वहन करते हुए अपने क्षेत्र के कल्याण एवं क्षेत्रवासियों के साथ संपर्क में सामंजस्य बनाए रखने के लिए फेम इंडिया ने ऐसे पच्चीस सांसदों को चुना है जो अपनी श्रेणी में श्रेष्ठ होने की प्रतिभा रखते है । देश के इन पच्चीस सांसदों में डा० जायसवाल को अपने क्षेत्र की विकास ,जनता की सेवा एवं जनता से संपर्क बनाए रखने के लिए अज सर्वश्रेष्ठ सांसद अवार्ड प्रदान किया गया जो क्षेत्रवासियों के लिए गर्व की बात है | इसकी सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं एवं आमलोगों में लोगों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई एवं बधाईयों का ताँता लग गया | भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ,जिला उपाध्यक्ष प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा ,जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह ,महामंत्री प्रदीप सर्राफ ,अशोक कुमार पाण्डेय ,अवधबिहारी सर्राफ ,भाजयुमो के क्षेतीय प्रभारी ई० जीतेन्द्र कुमार , सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय, भगत जिला अध्यक्ष प्रो० मनीष दूबे ,महामंत्री ई० प्रवीर रंजन , श्याम शर्मा , जद यू के नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार , कनहैया सर्राफ ,पिंटू गिरी , राकेश वर्मा ,उदय कुमार सिंह ,मनोज शर्मा , किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ,अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद ,विजय कुमार कुशवाहा ,मदन पटेल ,प्रखंड अध्यक्ष रामजस सिंह ,रवि गुप्ता ,कुंदन सिंह ,प्रभात वर्णवाल ,श्रीराम शर्मा ,कृष्णा चौरसिया ,सामंत जोशी , दुर्गेश साह ,वार्ड पार्षद सुरेश चौहान ,युवा सहयोग दल के अध्यक्ष सुन्मित कुमार ,महामंत्री संतोष कुमार ,अनमोल तिवारी, राज वर्मा, सजन कुमार, मुकेश पटेल, अरुण कुमार ,नीरज कुशवाहा ,मुकेश कुमार,रोहित, मंजीत, मनीष आदि ने सांसद को बधाई देते हुए कहा है की हमें ऐसे सांसद डा० जायसवाल पर गर्व है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *