रिपोर्ट-सुबोध कुमार।।
मोतिहारी: बता दे कि पिछले 26 जनवरी को अगरवा चौक के समीप कचरे के ढेर में एक नवजात बच्ची को जिंदा फेकने का मामला आया था, जिसे बिहार नवयुवक सेना के संस्थापक सह अध्यक्ष अनिकेत पाण्डेय के द्वारा सदर अस्पताल मोतिहारी में भर्ती कराया गया था, जहा इलाज के दौरान उस बच्ची की मौत हो गई थी, आज तक उस बच्ची का अंतिम संस्कार तक नही हो पाया था, और ना ही प्रशासन के द्वारा फर्जी अस्पतालो पर कोई करवाई तक नही हो पाई, या कही कोई जांच तक न कि गई है , प्रशंसन के इस उदासीन रवैया पर गुस्साए बिहार नवयुवक सेना के सदस्यों ने आज सदर अस्पताल मोतिहारी में सिविल सर्जन का घेराव किया गया, जिसका नेतृत्व करते हुए संस्थापक सह अध्यक्ष अनिकेत पाण्डेय ने कहा कि सिविल सर्जन जल्द से जल्द एक कमिटी तैयार कर जिले के सभी फर्जी अस्पतालों की जांच कर उन पर उचित करवाई करे, अन्यथा बिहार नवयुवक सेना पूरे मोतिहारी का चक्का जाम करने को विवश होगी , वही पाण्डेय ने कहा कि जिला प्रशासन जल्द से जल्द अगरवा चौक के आस पास के सभी सी सी टी वी फुटेज की जांच कर, नवजात बच्ची को कचरे में फेकने वाले दोषी पर कड़ी करवाई करे, अन्यथा सेना करेगा सिविल सर्जन का घेराव , टिंकु श्रीवास्तव कहा कि जिले में खुलेआम चल रहा है अवैध चिकित्सा केंद्र , जहा मरीजो के जीवन से होता है खिड़वाड ,
मौके पर प्रदर्शन में विशाल प्रताप सिंह, सागर मालिक, धनञ्जय गुप्ता, मुकेश मिश्रा, शुभम राज गुप्ता, मंगल सिंह, शिवम चौधरी, अमित दुबे, बृजकिशोर साह, मदन साह, बुलेट साहनी, जंगली खान, इब्राहिम खान, अमित पाण्डेय, सुमित गुप्ता , रवि पासवान, राजू साहनी, दीपक बैठा, नीरज बैठा आदि के साथ सैकड़ो लोग शामिल थे ।
