पटना: लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने ऐलान किया है कि उनकी बड़ी बहन मीसा भारती फिर एक बार पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने साफ कहा कि वे आज से ही इसके लिए चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं और उनका पहला दौरा मनेर से शुरू होगा. तेजप्रताप ने आरजेडी के भाई वीरेन्द्र के दावे को खारिज करते हुए कहा कि किसी के ताल ठोकने से नहीं होगा. मीसा भारती मेरी बहन है और हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. जाहिर है तेजप्रताप के इस बयान से लालू परिवार के बीच ‘ऑल इज नॉट वेल’ की बात सामने आ रही है. दरअसल आरजेडी नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेन्द्र भी इसी क्षेत्र से आते हैं और वे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. यह भी चर्चा है कि लालू और तेजस्वी भी चाहते हैं कि भाई वीरेन्द्र पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडें. लेकिन मीसा और तेजप्रताप की जिद भाई वीरेन्द्र के सपनों पर पानी फेर सकती है.आपको बता दें कि मीसा भारती ने अगला लोकसभा चुनाव पाटलिपुत्र सीट से लड़ने का मन बना लिया है. इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरु कर दी है. मीसा के समर्थक उनके पोस्टर को उनके संसदीय क्षेत्र में लगाने में जुट गए हैं. मीसा भारती की पोस्टर जिसमें वह पाटलीपुत्र लोकसभा की जनता को नए साल और मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी गई है. उसे पूरे क्षेत्र में लगवाया जा रहा है.पार्टी ने भले ही अपने एमपी कैंडिडेट के नामों की घोषणा नहीं की है. लेकिन कैंडिडेट अपने नाम की घोषणा से पहले ही चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. कुछ ऐसी ही स्थिति लालू प्रसाद की बडी बेटी मीसा भारती की है. मीसा भारती ने पाटलीपुत्र लोकसभा क्षेत्र से अपनी दावेदारी ठोक दी है. मीसा भारती के समर्थक उनके संसदीय क्षेत्र में पोस्टर लगा रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में रामकृपाल यादव ने मीसा भारती को मात दी थी.
Related Posts
₹1,499 के ‘जियोभारत 4G’ फोन पर मिलेगा 6 महीने का रिचार्ज फ्री
• हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD कॉलिंग भी मिलेगी • 2G रिचार्ज का खर्च जोड़ें तो 4G पर…
मुजफ्फरपुर का ‘लीची’ ने फिर बरपाया कहर, पांच दिनों में 19 बच्चों की हो चुकी है मौत
पिछले पांच दिनों में इंसेफलाइटिस बुखार की वजह से 19 बच्चों की मौत हो चुकी है। सिर्फ एसकेएससीएच में इस…
पटना :- महिमा फिल्मस क्रीएसन के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म ” नेटवर्क ” की शुरुआत
एस.एम.दास एवं महिमा फिल्मस क्रीएसन के बैनर तले बन रही हिन्दी फिल्म ” नेटवर्क ” की शुरुआत आज पटना के…
