रिपोर्ट-सुबोध कुमार
रक्सौल: 47 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पनटोका, द्वारा सिविक एक्सन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के गांव से 20 नवयुवकों को एसएसबी के द्वारा मुफ्त में इलेक्ट्रीशियन कोर्स 2 माह का कराया जा रहा है। एसएसबी कमांडेंट प्रियाव्रत शर्मा ने बताया कि इस तरह के कोर्स करा कर नवयुवकों को अपनी मेहनत से कमाने की एक रोजगार मिल जाएगा। ताकि उनको किसी के सामने हाथ फैलाना ना पड़े वह अपने दम पर अपने और अपने परिवार की पेट पाल सके। इसी बीच स्वच्छ भारत मिशन पर भी चर्चा की गई जिसमें रक्सौल के समाजसेवीओं ने भी बताया कि हम अपने आसपास के रोड नाले की सफाई करते रहना चाहिए और कभी भी कचरे को इधर उधर नहीं फेंकना चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर एसएसबी व समाजसेवी एवं बच्चों ने शपथ लिया।
