पटना-तेजप्रताप और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों को आने के बाद फिर से लालू परिवार में भूचाल आ गया है । ख़बर की भनक लगते ही ऐश्वर्या अपने माँ पिता जी के साथ 10 सर्कुलर रोड पहुंचे । इधर ख़बर मिलते ही मीसा भारती भी राबड़ी आवास पहुंची । तेजप्रताप रांची रवाना होने वाले थे लेकिन माँ राबड़ी के फ़ोन करने के बाद फिलहाल वापस अपने आवास पर लौट आए हैं हालांकि वो फिलहाल न तो किसी का फोन पिक कर रहे हैं और न ही किसी से बात करना चाह रहे हैं । इधर बिहार पत्रिका को मिली जानकारी के मुताबिक तलाक तक बात पहुंचने के पीछे की जो सबसे बड़ी वजह है वो है तेजप्रताप का अल्हड़पन और मनमौजी अंदाज । माना जा रहा है कि तेजप्रताप की कुछ बातें ऐश्वर्या को पसंद नहीं थी और तेजप्रताप भी ऐश्वर्या की कुछ बातों पर ऐतराज जता रहे थे । इसके अलावा तेजप्रताप के अध्यात्म की तरफ ज्यादा झुकाव को भी इस फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है । बहरहाल सच क्या है इस पर फिलहाल दोनों परिवार कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं । साथ ही तलाक के खबरों का खंडन कर रहे हैं । जानकारी के मुताबिक इस पर कुछ भी बोलने के बजाय फिलहाल दोनों परिवार इस बिगड़ते रिश्ते को टूटने से बचाने पर ध्यान दे रहे हैं । दोनों परिवार के लोग तेजप्रताप को मनाकर सुलह करने की कोशिश कर रहे हैं । कम से कम लोकसभा चुनाव तक इस बड़े ब्रेकअप को टालने की कोशिश की जा रही है ताकि विरोधियों को हमला करने से रोका जा सके । सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक एक बार फिर दोनों परिवार के बीच सुलह से भी इनकार नहीं किया जा सकता है । खबरों की माने तो इसकी संभावना ज्यादा है कि तेजप्रताप ने तलाक की जो अर्जी दायर की है वो वापस ले लें और फिर सबकुछ सामान्य हो जाय ।
Related Posts
नमन बिहार सरकार के पूर्व श्रमनियोजन राज्य मंत्री आदरणीय अजीत कुमार सिह जी उर्फ मोहन बाबू अब हमलोगो के बीच नही रहे।
बिहार पत्रिका/पारस नाथ पूर्व मंत्री बने थे पंचायत के मुखिया, पढ़े इनकी दिलचस्प कहानी, पंचायत के लोग मानते थे मसीहा।…
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: CBI ने शुरू की जांच, दर्ज की FIR
न्यूज़ डेस्क-मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में रविवार को सीबीआई ने मामले में एफआईआर दर्ज करली है। इस मामले की जांच…
राबड़ी देवी के खुलासे ने बढाया बिहार की राजनितिक पारा : नीतीश खुद को पीएम बनवाना चाहते थे
पटना: लोकसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के…
