पटना- बिहार में दारोगा बहाली के लिए ली गई मुख्य परीक्षा के परिणाम को पटना हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने बिहार पुलिस कर्मचारी चयन आयोग को निर्देश दिया है कि सही प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करते हुए संशोधित परिणाम निकाला जाए। बता दें कि जस्टिस शिवा जी पांडेय ने दारोगा बहाली की मुख्य परीक्षा के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने के बाद परिणाम सुरक्षित रखा था। बुधवार को याचिकाओं पर फैसला देते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ये आदेश मुख्य परीक्षा के लिए है। बिहार में दारोगी की भर्ती के लिए पीटी के बाद मेंस की परीक्षा ली गई थी। बिहार में दारोगा की भर्ती के लिए पीटी परीक्षा 11 मार्च और 15 अप्रैल को आयोजित करवाए गए थे। 29,359 कैंडिडेट्स मेंस परीक्षा में शामिल होने के लिए क्वालिफाई कर पाए थे। एसआई मेंस की परीक्षा 22 जुलाई को हुई थी और इसमें 10,161 उम्मीदवार सफल हुए हैं।
Related Posts
केन्द्र सरकार की लिंक योजना से फूट रहा है घोटालों का भांडाः नंदकिशोर
पकड़ा गया एक लाख से अधिक फर्जी राशन कार्ड, रूकी सरकारी खजाने की लूट पटना, 13 जुलाई। बिहार विधान सभा…
समारोह में बहुद्देशीय प्रकाश केंद्र एवं उद्यान निर्माण योजना का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, 350वें प्रकाश पर्व के शुकराना समारोह का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
पटना, 23 दिसम्बर 2017 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पटना के बाईपास स्थित टेंट सिटी के दरबार हॉल में …
गणतंत्र दिवस समारोह में राम मंदिर की झांकी एवम राफेल की गर्जना
इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में राफेल लड़ाकू विमान को भी परेड में शामिल किया जा सकता हैं एवम राम…
