( रिपोर्ट – अनुभव )
महिलाओं में बढ़ रहे विभिन्न प्रकार के बीमारियों को देखते हुए शनिवार को मोकामा बाजार स्थित श्याम मार्केट के नोवा क्योरा क्लीनिक में नि:शुल्क जांच शिविर एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस जांच शिविर में आए डॉक्टर अमृता राय ने करीब तीन सौ मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और स्वास्थ्य रहने के तौर तरीकों के बारे में उन्हें जागरूक किया। जांच शिविर में स्त्रियों को बच्चेदानी में होने वाली कैंसर का कॉल्पोस्कोपी द्वारा जांच किया गया। कॉल्पोस्कोपी द्वारा करीब नब्बे मरीजों ने बच्चेदानी में होने वाले कैंसर की जांच करवाई। इसके अलावे जांच शिविर में स्त्रियों में होने वाली बांझपन, अनीमिया सहित कई अन्य रोगों का इलाज मुफ्त में किया गया।डॉक्टर अमृता राय ने उपस्थित महिलाओं को समय पर एवं पौस्टिक भोजन करने के लिए जागरूक किया।डॉक्टर अमृता ने बताया कि महिलाओं के ऊपर घर में काम का काफी बोझ होता है जिस वजह से वो समय पर न तो नास्ता कर पाती हैं न ही भोजन।इस कारण महिलाओं में तरह तरह की बीमारी होनी शुरू हो जाती है।इलाज में भी वो कोताही बरतती हैं और हालत गंभीर हो जाती है। जांच शिविर में मरीजों के खून की जांच की व्यवस्था भी नि:शुल्क की गई थी। साथ ही साथ देश की सात बड़ी कंपनियों के द्वारा शिविर में मरीजों को मुफ्त में दवा का वितरण भी किया गया। जांच शिविर का आयोजन नोवा क्योरा क्लीनिक के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार के द्वारा किया गया था।डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि एक डॉक्टर की कुछ सामाजिक जिम्मेदारी भी होती है, जिस बात को ध्यान में रखते हुए वो इस तरह के निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
