जेडीयू विधायक के बेटे की मौत पर सियासत, विपक्ष के निशाने पर फिर नीतीश कुमार

पटनाः बिहार के रुपौली की विधायक बीमा भारती के बेटे का शव पटना रेलवे ट्रैक पर मिला है. बेटे के मौत के बाद विधायक बीमा भारती लगातार कह रही हैं कि यह हत्या है. जिसके बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है. विधायक पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. ऐसे में सीएम विधायक बीमा भारती से मिलने पहुंचे. उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया है.

वहीं, अब इस मामले में सियासत तूल पकड़ रही है. विपक्षी पार्टी फिर से नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. आरोप लगाया गया है कि बिहार में अपराधिक राज चल रहा है. आरजेडी के विधायक ने पटना के एसएसपी मनु महाराज पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के चहेते हैं और अगर उन्हें हटा दिया जाए तो राजधानी पटना की हालत ठीक हो जाएगी.

इस मामले में विपक्ष नेताने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जेडीयू विधायक के बेटे का शव पटना में रेलवे ट्रैक पर मिला है. यह बहुत दुखद है.’ उन्होंने कहा कि यह कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदतर हो गए हैं.

In a shocking incident, son of a JDU MLA & Ex. Minister is found dead in Patna. I’m saddened to hear about it.

Bihar’s law & order situation is completely out of order.

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 3, 2018

वहीं, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी दुख व्यक्त करते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंन कहा कि नीतीश सरकार कितनी हत्या का इंतजार कर रही है. बेटियों का शोषण हो रहा और बेगुनाहों की हत्या की जा रही है. ऐसे में नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए.

बहरहाल सत्ताधारी दल जेडीयू के विधायक के बेटे की मौत के बाद विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार से सवाल कर रही है. यही नहीं, विपक्ष सरकार से इस्तीफे की मांग कर रही है. हालांकि विधायक के बेटे के संदिग्ध मौत होना सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करता है. वहीं, मुजफ्फरपुर मामले में भी सरकार से लगातार सवाल कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *