एक रुपये का नोट नए साल से फिर छपेगा

नई दिल्ली : एक रुपये का नोट नए साल से फिर छपेगा | केंद्र सरकार 1 जनवरी से इसकी छपाई फिर से शुरू करने जा रही है | करीब 20 साल पहले एक रुपये का नोट छापना बंद कर दिया गया था | एक, दो और पांच रुपये के सिक्कों के प्रचलन में आने के बाद सरकार ने इनके नोटों की छपाई बंद कर दी थी |one ruppes note

एक रुपये के नोट की छपाई 1994 में दो रुपये के नोट की छपाई फरवरी 1995 में और पांच रुपये के नोट की छपाई नवंबर 1995 में बंद हुई थी | हालांकि बाद में पांच रुपये के नोट को सरकार ने फिर से छापना शुरू कर दिया था | अब सरकार ने फिर से एक रुपये के नोट को छापने का निर्णय लिया है | वित्त मंत्रालय ने इसकी गजट अधिसूचना जारी कर दी है |