पटना- राजधानी पटना की शिखा आनंद ने शादी की सालगिरह पर पति रंजीत आनंद को तोहफे में अपनी किडनी दे दी। पटना के पारस हॉस्पिटल में शादी की 11वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर ग्यारह जुलाई को रंजीत का किडनी प्रत्यारोपण हुआ। दोनों ने अगले दिन यानी बारह जुलाई को अस्पताल में केक काटकर शादी की सालगिरह मनाई। अस्पताल के डॉक्टर व नर्सिग स्टाफ भी शामिल हुए। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि फुलवारीशरीफ के रहने वाले 40 वर्षीय रंजीत आनंद की दोनों किडनी खराब हो गई थीं। वे पिछले एक वर्ष से डायलिसिस पर चल रहे थे। रंजीत निजी कंपनी में काम करते हैं। रंजीत के परिजन सुधीर कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर में उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। जांच में पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो गईं और प्रत्यारोपण ही एकमात्र विकल्प है। ये जानकारी मिलते ही पत्नी शिखा (36) किडनी दान करने के लिए फौरन तैयार हो गई। डॉक्टरों ने शिखा की समुचित जांच की। जांच में सब कुछ ठीक पाए जाने पर अस्पताल के डॉक्टरों ने किडनी दान की सहमति दे दी। शादी की 11वीं सालगिरह की पूर्व संध्या पर शिखा ने अपनी बाई किडनी दान कर दी। प्रत्यारोपण सफल रहा। किडनी दान करने वाली शिखा को अस्पताल से घर भेज दिया गया है, जबकि रंजीत अभी कम से कम 12 दिन और अस्पताल में रहेंगे। किडनी प्रत्यारोपण करने वाले डॉ. अजय कुमार ने कहा कि प्रत्यारोपण के बाद मरीज पूरी तरह से ठीक है। स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। अस्पताल में शिखा व आंनद की शादी की सालगिरह केक काटकर मनाई गई। डॉ. कुमार का कहना है कि रंजीत को कभी गंभीर संक्रमण हुआ होगा, जिसके कारण किडनी पर असर पड़ा। प्रत्यारोपण के बाद रंजीत काफी हद तक सामान्य जीवन जीने लगेंगे।
Related Posts
एसपी के कुशल नेतृत्व में शीर्ष नक्सली के तीन सहयोगी हथियार के साथ गिरफ्तार।
एसपी के कुशल नेतृत्व में शीर्ष नक्सली के तीन सहयोगी हथियार के साथ गिरफ्तार। जमुई ब्यूरो, अजीत कुमार बिहार झारखंड…
पटना- पारस हॉस्पिटल में घुस कर अपराधियों ने चलाई गोली, एक पूर्व कैदी गंभीर रूप से घायल
पटना | दिनांक: 17 जुलाई 2025 आज सुबह पटना के चर्चित पारस अस्पताल परिसर में एक सनसनीखेज वारदात घटित हुई।…
पटना – कंकड़बाग में हुआ नृत्यांगन हॉबी सेंटर का शुभारंभ
पटना। बिहार के कला क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थान नृत्यांगन हॉबी सेंटर की तीसरी शाखा का शुभारंभ सोमवार को मलाही पकड़ी,…
