असम : सोनितपुर और कोकराझार जिलों में चार जगहों पर संदिग्ध बोडो उग्रवादियों के सिलसिलेवार हमलों में मंगलवार शाम चार महिलाओं सहित 37 लोग मारे गए थे | इसमें अधिकतर आदिवासी हैं | टीवी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार सुबह तक मरने वालों की संख्या 52 हो गई है | घटना के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज घटनास्थल का दौरा करने असम जाएंगे | दूरदराज के इलाकों में हुई इस घटना को लेकर अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है.
पुलिस ने बताया कि भारी हथियारों से लैस नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के सोंगबिजीत धडे से जुडे उग्रवादियों के हमले में 10 अन्य लोग घायल हो गए | यह धडा शांति वार्ता का विरोध करता है | उन्होंने बताया कि सोनितपुर जिले के चार पुलिस थाना इलाकों में आज रात कफ्यरू लगा दिया गया |