तवायफ़ का रोल अदा करते हुए दिखेगी इस फिल्म में ‘माधुरी दीक्षित’

माधुरी दीक्षित कलंक नाम की फिल्म में जल्द ही नज़र आने वाली हैं | अब हमारे सोर्स की माने तो इस फिल्म में माधुरी दीक्षित एक तवायफ़ के किरदार में दिखने  वाली हैं |  हालाँकि उनका इस बार का किरदार  देवदास  नहीं बल्कि अलग ही होगा| इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के अलावा इस फिल्म में एक और एक्स लवर्स होंगे ये कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी है |आपको बता दें करण जौहर की फिल्म ‘ कलंक ‘ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी के अलावा वरुण धवन और आलिया भट्टी की जोड़ी भी नज़र आने वाली है | इसके अलावा फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे। इसका मतलब यह है कि करण जौहर की ये फिल्म मल्टी-स्टारर होने वाली है जिसमें तीन जोड़ियों की कहानी होगी।फिल्म ‘ कलंक ‘ की कहानी 1940 के बैकग्राउंड पर लिखी गई है। यह फिल्म देश के विभाजन के समय से है | इस फिल्म को करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस और साजिद नाडियाडवाला की कंपनी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट मिल कर प्रोड्यूस कर रहे हैं | इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *