पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे दिव्यांशु

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज बने रहेंगे। पटना हाईकोर्ट ने आज पटना विश्वविद्यालय के उस फैसले को रद कर दिया जिसमें विश्वविद्यालय ने दिव्यांशु भारद्वाज का निर्वाचन रद कर दिया था। निर्वाचन रद किए जाने के खिलाफ दिव्यांशु हाईकोर्ट गए थे। हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय से इस मामले में अपनी रिपोेर्ट पेश करने को कहा था। आज सुनवाई के दौरान विश्वविद्यालय ने दिव्यांशु को राहत देते हुए विश्वविद्यालय के फैसले को रद कर दिया। दिव्यांशु ने बातचीत में बताया कि कुलपति ने साजिश के तहत मेरा निर्वाचन रद किया था। मुझे कोर्ट पर भरोसा था। आज कोर्ट से न्याय मिला। पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुझे विजयी बनाया था एक बार फिर उनका आभार व्यक्त करता हूं। छात्र-छात्राओं की आवाज बन कर विश्वविद्यालय में काम करूंगा। वहीं पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अंशुमान ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। अंशुमान ने कहा कि कुलपति ने एक सांसद के दवाब में दिव्यांशु का निर्वाचन रद किया था। अब दिव्यांशु को हाईकोर्ट से राहत मिली है। यह आम छात्रों की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *