बिहार में चढ़ा पारा, बुधवार सुबह से ही तेज धूप

बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप है। इस बीच तापमान में भी वृद्घि दर्ज की गई है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं है। उसके बाद आठ-नौ अप्रैल को मौसम में परिवर्तन के आसार हैं। इस दौरान कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 20.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *