बिहार के कटिहार में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग अभी भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं. घटना कुर्सेला थाना के एस.एच 77 पर चांदपुर के पास हुई. बताया जा रहा है कि लोग सड़क किनारे बैठ कर देर शाम आपस में गपशप कर रहे थे इसी दौरान मोटर साइकिल सवार को बचाने के दौरान कुर्सेला से टिका-पट्टी जा रही पिकअप वैन ने चार लोगों को कुचल दिया और दुर्गघटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज ले जाया गया जबकि एक को परिजन इलाज के लिए पूर्णिया ले गये. पुलिस हादसे में मारे गये लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी कर रही है.
बेलगाम पिकअप वैन ने चार लोगों को कुचला, दो की मौत
