सांप्रदायिक हिंसा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

केंद्रीय लघु व मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार व बंगाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के लिए राहुल गांधी और उनकी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं वहीं हो रही हैं जहां बहुसंख्यक हिंदू कमजोर हो रहा है। शुक्रवार को प्रतापगढ़ जाते समय गिरिराज ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस व राहुल गांधी साजिश के तहत सामाजिक समरसता को कमजोर करते हुए हिंदुओं को आपस में बांटने का काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने राहुल को बहुरुपिया करार देते हुए कहा कि वह हिंदुओं को आपस में बांटकर भारत के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। गिरिराज बोले, हिंदू जहां भी कमजोर हो रहा है वहीं बिहार व बंगाल जैसी घटनाएं हो रही हैं।बिहार की घटनाओं के बारे में और कुछ बोलने से परहेज करते हुए उन्होंने बार-बार यही दोहराया कि पिछले कई दिन से वह बिहार नहीं गए हैं और उन्हें वहां के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बिहार जाकर जमीनी हकीकत समझे बिना उनका कुछ भी बोलना उचित नहीं। यूपी सरकार की ओर से डॉ. भीमराव अम्बेडकर के नाम के साथ राम शब्द जोड़े जाने पर गिरिराज ने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। लोग बेवजह सवाल उठा रहे हैं। अम्बेडकर सभी के हैं और उनके नाम पर किसी का एकाधिकार नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *