क्यों मारा साउथ के एक्टर को जोरदार तमाचा राधिका आप्टे ने ?

 

बॉलीवुड में अपने अभिनय से अलग पहचान बना चुकी राधिका आप्टे सोशल मीडिया में ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए जानी जाती हैं। पर अभी हाल में राधिका को शूटिंग के दौरान फेमस तमिल एक्टर ने कुछ ऐसा करके परेशान किया की राधिका ने उसे जोरदार तमाजा जड़ दिया।
उन्होंने बताया कि, ” ये घटनाएक तमिल फिल्म की शूटिंग के दौरान की है जिस दौरान साउथ के एक फेमस एक्टर ने मेरे पैरों को अजीब ढंग से छूना करना शुरू कर दिया। हम पहले कभी नहीं मिले थे। मैंने उसे उसकी हरकत पर एक थप्पड़ मार दिया।

राधिका ने 2012 में प्रकाश राज की फिल्म धोनी से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने साउथ की कई फिल्में की। फिल्म ‘कबाली’ में राधिका आप्टे ने रजनीकांत की पत्नी की भूमिका की थी। इससे पहले राधिका फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *