हम भी मंदिर जाते हैं, लेकिन प्रचार नहीं करते: सोनिया गांधी

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी देश के ताजा राजनीतिक समीकरण पर खुलकर बोलीं। एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने कहा कि सभी समान विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर आना चाहिए। हालांकि, सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि सबको राष्ट्रीय राजनीति में एक मंच पर लाना बड़ा मुश्किल काम है। क्योंकि, राज्य में वह पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं। सोनिया गांधी ने इस कार्यक्रम में हर मुद्दे पर खुलकर बातचीत की। सोनिया गांधी फिलहाल सक्रिय राजनीती से दूर हैं।

2019 में लौटेंगे

सोनिया गांधी ने कहा कि निश्चित ही हम 2019 में सत्ता में वापसी करेंगे। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस सबको लेकर चलने वाली पार्टी और हम एक बार फिर सत्ता में वापसी करेंगे। इस बात हमें पूरा यकीन है।

साथ आएं सभी दल

कांग्रेस ने सभी दलों को एक मंच पर आने की अपील की। सोनिया ने कहा कि संसद में कई मुद्दों पर इन दलों की एकता देखने को मिली है। लेकिन, राजनीतिक गठबंधन के तहत इनको साथ लाना थोड़ा मुश्किल काम है। हालांकि, सोनिया गांधी ने यह भी कहा कि सब एकजुट होंगे तो केंद्र की सत्तारुढ़ पार्टी को हराना आसान होगा।

राहुल गांधी ज़िम्मेदार नेता

कार्यक्रम में जब सोनिया गांधी से राहुल गांधी के बार मेंं राय जानी गई तो उन्होंने कहा कि राहुल एक जिम्मदार इंसान हैं। राजनीतिक हैसियत से वह अपने कर्तव्यों का पूरी तरह निर्वहन कर रहे हैं। लेकिन, जरूरत पडऩे पर उनको सलाह जरूर देती हूं।

भाजपा पर बोला हमला

सोनिया गांधी ने कहा कि सत्तारुढ़ पार्टी यह प्रचारित कर रही है उनके सत्ता में आने से पहले देश में विकास नाम की कोई चीज ही नहीं थी। देश की तरक्की और विकास 26 मई 2014 को मोदी सरकार बनने के बाद हुई है। इससे पहले देश सिर्फ ब्लैक होल था।

मंदिर और धर्म की राजनीति

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर भाजपा ने मुस्लिम पार्टी होने का टैग लगाया है। हकीकत तो यह है कि कांग्रेस सभीा धर्म में विश्वास करती है और सर्व समाज को साथ लेकर आगे बढ़ती है। राजीव गांधी भी मंदिर जाते थे। उनके साथ मैं भी मंदिर जाती थी। राहुल गांधी भी मंदिर जाते हैं, लेकिन, हम इसका प्रचार नहीं करते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *