इन 10 राज्यों से 73.46% मरीज हुए हैं स्वस्थ

इसमें से 10 राज्यों से सर्वाधिक 73.46% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों के अंतर्गत केरल में सर्वाधिक (41,032), कर्नाटक (52,581), तमिलनाडु (24,478), आंध्र प्रदेश (20,811), राजस्थान (18,264), पश्चिम बंगाल (19,017), हरियाणा (14,897), महाराष्ट्र (44,493), उत्तर प्रदेश (17,668) और उड़ीसा से (10,881) कोविड मरीज ठीक हुए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि बीते 10 दिनों में देश में औसत रिकवरी रेट 3.28 लाख प्रतिदिन है। भारत में कुल एक्टिव केसों की संख्या 32 लाख, 26 हजार, 719 है।

इन राज्यों में एक्टिव केस में गिरावट देखने को मिली

बीते 24 घंटों में कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, केरल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखने को मिली है।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 19 करोड़ से अधिक वैक्सीन दी गईं

देश में अबतक 19 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। राज्यों में महाराष्ट्र को सर्वाधिक 2 करोड़, 1 लाख+, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़, 74 लाख+, राजस्थान को 1 करोड़, 60 लाख+, गुजरात को 1 करोड़, 62 लाख+, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 34 लाख+, कर्नाटक को 1 करोड़, 18 लाख+ और मध्य प्रदेश को 1 करोड़, 07 लाख+ से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं।

Related posts

Leave a Comment