मास्क चेकिंग अभियान में 622 धराए

पटना।  कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराने के लिए मास्क चेकिंग का विशेष अभियान चलाया गया है। जांच अभियान के क्रम में रविवार को बिना मास्क लगाये  622 लोगों से 31100 जुर्माना राशि की वसूली की गई। अब तक 170400 की जुर्माना राशि की वसूली की गई है। पटना सदर अनुमंडल में अब तक 14700, दानापुर अनुमंडल अंतर्गत 20100, पटना साहिब में 4250 रुपए, बाढ़ अनुमंडल में 5800 रुपए, पालीगंज अनुमंडल में 6500 रु पए,  मसौढ़ी अनुमंडल में 10250, जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा 105150 रुपए जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 3650 रुपए की वसूली की गई है। दूसरी ओर वाहनों में भी मास्क चेकिंग का सघन अभियान चलाया गया। इसके तहत वाहनों से 46400 की जुर्माना राशि की वसूली की गई। वाहनों से अब तक 369900 रुपए जुर्माना राशि की वसूली की गई है। रविवार को वाहन जांच के दौरान 15 वाहनों को जब्त भी किया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क चेकिंग का सघन अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *