55,000 छंटनियां करेगी हेवलेट पैकर्ड (एचपी).

प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी हेवलेट पैकर्ड (एचपी) ने कहा है कि वह कारोबार को दो सूचीबद्ध कंपनियों में विभाजित करेगी और पुनर्गठन के तहत कुल मिलाकर  55,000 छंटनियां करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि वह अपने कारोबार को दो सूचीबद्ध कंपनियों में विभाजित करेगी। इसके तहत वह पर्सनल कम्प्यूटर (पीसी) व प्रिटिंग HP-Banner-Logoकारोबार को उद्यम  प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे, सॉफ्टवेयर व सेवा कारोबार से अलग करेगी। कंपनी का कहना है कि पीसी व प्रिंटिंग कारोबार एचपी इंक के अधीन आएगा जबकि उद्यम प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे, सॉफ्टवेयर व सेवा कारोबार हेवलेट पैकर्ड इंटरप्राइजेज के अधीन आएगा। यह विभाजन वित्त वर्ष 2015 के आखिर तक पूरा होने की संभावना है। इसके अलावा कंपनी ने परिचालन पुनर्गठन के तहत कुल मिलाकर 55,000 छंटनियां करने की योजना बनाई है। यह कंपनी में छंटनी के पिछले अनुमानों से कम से कम 5000 ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *