निगमकर्मियों के लिए खरीदे जाएंगे 4680 मोबाईल फोन

पटना। पटना नगर निगम के कर्मचारियों के उपयोग के लिए चार हजार मोबाईल फोन की खरीद होगी। सशक्त स्थायी समिति में लिए गए निर्णय के अनुसार नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि पटना नगर निगम के बढ़ते हुए शहरीकरण एवं जरुरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वार्डो में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हाईयिल्ड टयूब बेल की स्थापना की जा रही है। इसके तहत वार्ड संख्या 66 के तहत भी 97 लाख रुपए की लागत से हाई यिल्ड टयूबबेल की स्थापना की जा रही है।

पटना नगर निगम के वार्ड संख्य38 व 48 में भी उच्च प्रवाह जलकूप का निर्माण किया जायेगा। पटना नगर निगम के प्रत्येक वार्डो में कचड़ा ढोने वाले वाहनों की एक्सटेंटेड वारंटी के लिए एकरारनामा करने का प्रस्ताव की स्वीकृति प्राप्त है। इसके अलावा पटना नगर निगम के वार्ड संसख्या 21 में डा राम मनोहर लोहिया पथ परियोजना अंतर्गत दरोगा राय प्रसाद पथ की योजना को हड़ताली मोड़ के पूरब स्थानांतरित करने के लिए स्थल परिवर्तन की स्वीकृति प्रदान की गयी है। पटना नगर निगम का बेवसाइट के मेंटेनेंस तथा रखरखाव के कारण आवश्यकतानुसार इसमें सुधार करने वाली एजेंसी का अवधि विस्तार भी किया जाएगा।

पटना नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत निगम के स्वामित्व वाली  ए एन कॉलेज के पास पानी टंकी की डेढ़ एकड़ भूमि में नगर विकास भवन के निर्माण के लिए अनापति प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। पटना नगर निगम के ई बिल साफ्टवेयर मैनेजमेंट में कार्यरत मानव बल की सेवा अवधि को निविदा के माध्यम से एजेंसी के चयन होने तक विस्तार किया जाएगा। इसके अलावा पटना नगर निगम में ठोस अपशिष्टï प्रबंधन के लिए प्रत्येक अंचल में न्यूतनम चार वार्ड पर एक जोन का गठन तथा प्रत्येक जोन में एक जोन निरीक्षक की भी पदस्थापना की जाएगी।

जोन के रुप में चार चार वाडों के संघटन से अपशिष्टï प्रबंधन के कार्य सहित अतिक्रमण, खटाल उन्मूलन, अवेध मीट मछली व कुक्कुट व्यवसायों के विरुद्घ अभियान चलाकर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

Leave a Comment