पटना। बढ़ते कोरोना को देखते हुए डीएम के निर्देश पर चलाए गए मास्क चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को मास्क नहीं पहनने वाले 316 लोगों से 15 हजार 800 रुपया जुर्माना वसूला गया। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर कोविड मानक के तहत मास्क चेकिंग का अभियान लगातार जारी है। इसके लिए 47 धाबा दल गठित है। मास्क चेेिकंग में अब तक 393400 की वसूली की गई है। वहीं गुरुवार को 30 दुकानों तथा 28 वाहनों की भी जांच की गयी। वाहनों से 71000 की जुर्माना राशि की वसूली की गई। वाहनों से अब तक 1109450रू जुर्माना की वसूली की गई है। 7 वाहन जप्त किए गए हैं तथा अब तक 53 दुकानों को सील किया गया है। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मास्क चेकिंग / जागरूकता का अभियान लगातार जारी रखने का सख्त निर्देश दिया है।
Related posts
-
पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय में हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का शुभारंभ
पटना। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के आलोक में एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय के नालंदा सभागार... -
एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान
पटना। एनटीपीसी के पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय ने दिनांक 17 सितंबर 2024 को ‘एक पेड़ मां के... -
पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बडमिंटन चैंपियनशिप 2024 में रांची शहर में उभरते हुए खिलाड़ियों का दबदबा रहा
रांची : पीएनबी मेटलाईफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 के 8वें संस्करण में 400 के हर कोने...