नई दिल्ली,भारत शनिवार को ईद के मौके पर पाकिस्तान को मिठाई भेजना चाहता था। लेकिन पाकिस्तान ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया। यही नहीं, 12 घंटे के अंदर एलओसी पर उसने दो बार सीजफायर तोड़ दिया। पाकिस्तानी रेंजर्स ने फायरिंग की। मोर्टार भी दागे। इसमें दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए। इस हरकत के बाद भारत ने भी जवाबी फायरिंग की। शनिवार को यह भी बात सामने आई कि पाकिस्तान ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी के वॉयस सैम्पल्स सबूत के तौर पर इस्तेमाल करने से भी इनकार कर दिया है।
12 घंटे के अंदर एलओसी पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसने दो बार सीजफायर तोड़े
