ऐसे पड़ेगा हुदहुद ‘ का खौफनाक असर:-
भारी बारिश: अगले 24 घंटों तक अधिकांश प्रभावित स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसकी तीव्रता भारी से लेकर अत्यधिक भारी तक हो सकती है। अर्थात बारिश का आंकड़ा इंच से मीटर तक पहुंच सकता है।
तूफान: अगले 24 घंटों तक भीषण तेज हवाएं चल सकती हैं इसके साथ ही समुद्र के अंदर और आसपास अत्यधिक उथल-पुथल रह सकती है।
आबादी को नुकसान: झोपड़ियों को क्षति पहुंच सकती है। पेड़ गिरने से बिजली और संचार लाइनें ध्वस्त हो सकती हैं।
उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट पर खतरा: आज शाम से दक्षिणी ओडिशा के तट पर भारी बारिश से लेकर अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है। विशाखापत्तानम, विजयनगरम, श्रीकाकुलम जैसे आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय जिलों की भी यही स्थिति रह सकती है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर 70 किमी प्रति घंटे की तेजी वाला तूफान कहर मचा सकता है। इस तूफान की रफ्तार बढ़ती जाएगी और 12 अक्टूबर की सुबह इसकी तेजी 150 किमी प्रति घंटे को भी छू सकती है। सुबह से ही समुद्र की हलचल बढ़ती जाएगी जो 12 अक्टूबर को अपने चरम पर होगी।
