हत्या का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल

img-20170530-wa0018
योगापट्टी:-  प0 चंपारण शनिचरी थाना द्वारा रात छापेमारी कर अपनी ही पत्नी  के हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को  गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हत्यारोपी शनिचरी नया वस्ती गांव का दीपक साह बताया जाता  है। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक साह पर पत्नी मृतक रानी देवी के हत्या करने की प्राथमिकी मृतिका के पिता शिवशंकर साह ने शनिचरी थाना मे आवेदन देकर दर्ज करायी थी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
   सतेंद्र पाठक