मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हो रहे काॅमनवेल्थ 2018 खेलों में निशानेबाजी के डबल ट्रैप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला निशानेबाज श्रेयसी सिंह हैं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि श्रेयसी सिंह ने काॅमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर राज्य एवं देश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रेयसी सिंह प्रगति की उँचाई के शीर्ष पर पहुंचे और प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करती रहें, ऐसी मेरी कामना है। बताते चलें कि बिहार के जमुई की रहने वाली श्रेयसी सिंह ने वर्ष 2014 ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल पर कब्जा किया था। श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी है। वहीं उनकी माता पुतुल कुमारी पूर्व सांसद हैं। पिता कई साल तक नेशनल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे थे। उनके पिता से पहले उनके दादा भी भारतीय राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके थे।
स्वर्ण पदक जीतने पर सीएम ने श्रेयसी को दी शुभकामनायें

फाइल फोटो