सुप्रीम कोर्ट के जजों की प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद शेयर मार्केट गिरा धड़ाम

c6b098a2ec7fe2d6b8fee0b53647bcb1

नई दिल्ली- हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में शेयर बाजार शुरूआत में तेजी से बढ़ा लेकिन एक झटके से धड़ाम से गिर गया। जानकारों की माने तो सुबह की रिकॉर्ड उछाल इंफोसिस के नतीजों से पहले तेजी के कारण है। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद जैसे ही सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर आई बाजार में गिरावट देखने को मिली। खबर है कि जजों के बयान के बाद शेयर मार्केट में गिरावट आई है। वजह है जजों का संस्था बचाने और लोकतंत्र की रक्षा जैसी बात से भारतीय शेयर बाजार दिन की पूरी बढ़त के बाद गिर गया।
सुबह निफ्टी ने 30.65 अंकों की बढ़त के साथ 10681 के नये रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। वहीं सेंसेक्स ने 97.04 अंकों की उछाल के साथ अबतक के अपने सर्वाधिक उच्चतम स्तर 34,600.53 को पार कर लिया था। लेकिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सेंसेक्स 100 अंकों की अधिक गिरावट के साथ लाल निशान में चला गया। वहीं निफ्टी भी 30 अंकों की बढ़त को गंवाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेस के बाद लाल निशान में जाने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *