पटना. जदयू ने स्पष्ट कर दिया है कि उसके अगले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री के उम्मीदवार होंगे। पार्टी उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी और जीत के बाद वे ही मुख्यमंत्री होंगे। उनके इस कथन के बाद यह भी माना जा रहा है कि जदयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन के नेता पद पर भी जदयू का दावा होगा।
जदयू प्रवक्ता के इस बयान के बाद सूबे की सियासत में एक बार फिर से खलबली मच गई है। फिलहाल महागठबंधन के नेता पद को लेकर राजद और जदयू आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं। संजय सिंह के बयान के बाद यह भी कहा जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के बड़े लोगों के इशारे पर ही ऐसा बयान दिया है। जदयू की ओर से संजय सिंह के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजद या कांग्रेस ने भी अब तक कुछ नहीं कहा है।
संजय सिंह का बयान : नीतीश कुमार ही होंगे अगले मुख्यमंत्री
