धीरज सिन्हा, शेखपुरा
शेखपुरा जिले के कसार थाना ओपी के कसार गांव में दबंगो ने दबंगई दिखाते हुए एक ही घर के पांच सदस्य को पीट कर घायल कर दिया।
बताते चले कि कसार गांव में थाना होने के बाबजूद भी इस तरह की घटना होती है और पुलिस कुछ नही कर पाती। घर मे घुस कर पीटा जाता है। यहाँ तक बिरोध करने पर कान भी काट लिया जाता है और पुलिस किसी की गिरफ्तारी अभी तक नही कर पाती है। बहरहाल सभी पांचो घायलो को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अभी ठीक है।
घायलो में नीतू कुमारी 18 वर्षीय को लाठी डंडो से जमकर पीटा परिजनों ने बताया कि घर मे दो महिलाएं थी और कोई नही था कि तभी पांच की संख्या में रोहित, मोहित, मनीष,और सुधीर के साथ एक अन्य मिलकर घर मे घुस गया और अचानक मार पीट करने लगा। जब इनके परिजनों ने थाने में शिकायत की तब शिकायत कर थाने से वापस जाने के दौरान रास्ते मे राजेश राउत और उनके बेटो को जमकर पीटा और राजेश राउत का कान भी काट लिया।
बहरहाल सभी घायलों का इलाज जारी है घायलो के लिखित व्यान पर कसार थाना ओपी में पांच लोगों के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

