शिव भक्तों ने कंकडबाग में निकली महादेव की बारात और झांकी

विकाश कुमार की रिपोर्ट

भगवान शिव के भक्तों के लिए इस बार शिवरात्रि का त्योहार असमंजस की स्थिति लेकर आया. देशभर में जगह-जगह मंदिरों में 13 फरवरी को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली वहीं देश में 14 फरवरी को भी शिवरात्रि मनाई जा रही है | इस असमंजस की स्थिति पर ज्योतिषाचार्यों ने भी दोनों दिनों में शिवरात्रि पूजन की बात कही जबकि व्रत को 13 फरवरी को करना शुभ बताया | भक्तों ने भी कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि इस बार शिवरात्रि दोनों दिन की है. हम दोनों दिन भगवान शिव की पूजा करेंगे.

इसी क्रम में शिवभक्तों ने कंकडबाग कॉलनी मोड़ से कंकडबाग टेम्पो स्टैंड तक देवों के देव महादेव की बारात और झांकी निकली गयी | सैकड़ो शिव भक्तों ने अलग अलग रूप में झांकी में शामिल होकर महादेव की पूजा अर्चना की |