शादी की 28वीं सालगिरह पर देह दान का संकल्प

आज दिनांक 12.07.2017 को एक दम्पति ने अपने अशोक नागर स्थित आवास पर अपनी शादी की 28वीं सालगिरह को यादगार बनाने के लिए देह दान का संकल्प लिया |

मौके पर बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं दधीचि देह दान समिति के मुख्य संरक्षक श्री सुशील कुमार मोदी और दधीचि देह दान समिति के कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप चौरसिया मौजूद थे | ज्ञातव्य हो कि श्री ललन कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी ने आज श्री सुशील कुमार मोदी जी से प्रेरित होकर उनके समक्ष मरणोपरांत अपना शरीर दान करने का संकल्प लिया |

संबोधित करते हुए श्री मोदी ने लोगों को कहा कि यह समाज के समक्ष एक उदहारण बनेगा कि जहाँ लोग रक्तदान करने के पहले दस बार सोंचते थे वहां श्री ललन कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी ने अपने शादी की सालगिरह पर मरणोपरांत अपना शरीर समाज के काम आ सके इस हेतु दान कर दिया | देवासुर संग्राम में ऋषि दधीचि ने अपने हड्डियों का दान दिया था | उस परम्परा को जीवित रखने वाले आज भी धरती पर हैं| मौके पर श्री गुप्ता का पूरा परिवार उपस्थित था और इस पुनीत कार्य का गवाह बना |