विधुत विभाग के जेई अमित कुमार, तीन बोतल बियर के साथ, वाहन जांच के दौरान गिरफ्तार

बांका :- गौरतलब है,  कि चांदन प्रखंड क्षेत्र के विधुत विभाग के जेई वाहन चेकिंग के दौरान तीन बोतल बियर के साथ गिरफ्तार हो गये जानकारी के अनुसार शराब कारोबारियों और शराबियों के खिलाफ चलाये जा रहे थे, इस अभियान के दौरान चांदन प्रखंड क्षेत्र के जेई मोटरसाइकिल जिसका न० JH-15N-7360 तीन बोतल बियर के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गये।

अमित कुमार डियूटी छोड़कर शराब पीने में व्यस्त रहते थे

ग्रामीणों का कहना है,  कि अमित कुमार डियूटी छोड़कर शराब पीने  में व्यस्त रहते थे और जनता से अवैध वसूली का काम किया करते थे, ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कटोरिया डिवीजन बांका के एसडीओ अजित कुमार के मिली भगत से ये रोज शराब मंगवाया करते थे,  और अपने जूनियर स्टाफ के साथ डर धमकाकर अवैध पैसा वसूली का काम किया करते थे।

             विज्ञापन