चौतरफा दवाब के बाद झुके पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने कहा है कि भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनन्दन को कल रिहा कर दिया जायेगा | गुरुवार को संसद के साझा सत्र में इमरान ने पायलट को रिहा करने की बात कही है | पाक पीएम ने कहा कि अमन के पैगाम के तहत पायलट को रिहा करने की बात की है | इमरान ने युद्ध को हर किसी के लिए नुकसानदेह बताया | हालाँकि इमरान ने यह भी कहा की इसे हमारी कमजोरी न समझा जाये |
इमरान खान ने कहा कि वे भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी से बात करने की कोशिश कर रहे हैं पर बात नहीं हो पा रही है |
