लड़कियों को जींस न पहनने की धमकी

jeans

दरभंगा :दरभंगा डीएम आवास के पास एक युवती बेसुध मिली। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसके पास फेंका गया चार पेज का एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था ‘लड़कियों का जींस पैंट शर्ट पहनना भारतीय संस्कृति में नहीं है। इसे पहनना बंद करो नहीं तो दो दिन बाद लड़कियां बेपर्द मिलेंगी। अब से जींस पैंट शर्ट दरभंगा में नहीं चलेगा।’ डीएम के आवास के पास सोमवार की दोपहर वह युवती बेसुध अवस्था में देखी गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। उसका इलाज चल रहा है। लड़की के होश में आने के बाद ही पता चल सकेगा कि उसकी यह हालत किसने की।