लोकसभा महासंग्राम – आठ राज्यों में 59 सीटों पर मतदान जारी, दिन के एक बजे तक बिहार में 32 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आठ राज्यों के 59 सीटों पर मतदान जारी है | सुबह ग्यारह बजे तक 18% प्रतिशत मतदान हुआ है | बिहार के आठ सीटों पर मतदान हो रहा है | बिहार से रविशंकर प्रसाद, शत्रुघ्न सिन्हा, अश्वनी चौबे, रामकृपाल यादव, मीसा भारती, आरके सिंह समेत कई दिग्गजों का किस्मत दाव पर है | फ़िलहाल इन 59 सीटों में 40 सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा है |

पश्चिम बंगाल में 44 प्रतिशत, बिहार में 36 प्रतिशत, हिमाचल 35 प्रतिशत मतदान की खबर है |

पटना साहिब में 28 प्रतिशत, पाटलिपुत्र में 38 प्रतिशत मतदान की खबर है |

दूसरी और बंगाल में आखिरी चरण में भी हिंसा की खबर आ रही है | बिहार में भी लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव के सिक्यूरिटी ने पत्रकार की पिटाई भी कर दी है और हंगामे के दौरान उनकी गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए |