नयी दिल्ली 13 अप्रैल 2019
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज एक और सूचि जारी की। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 18 उम्मीदवारों के नाम हैं। उत्तर प्रदेश से नौ, मध्य प्रदेश से तीन और हरियाणा से छह उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है।
उत्तर प्रदेश में मोहनलाल गंज से आर के चौधरी, अंबेडकर नगर से उम्मेद सिंह निषाद, गोंडा से कृष्णा पटेल, बस्ती से राज किशोर सिंह, सलेमपुर से राजेश मिश्रा, जौनपुर से देवव्रत मिश्रा, गाजीपुर से अजित प्रताप कुशवाह, चंदौली से शिवकन्या कुशवाह और भदोही से रामाकांत यादव को टिकट दिया है।
मध्य प्रदेश में पार्टी ने भिंड से देवाशीष जरारिया, ग्वालियर से अशोक सिंह, धार से दिनेश गिरवाल को टिकट दिया है।
वहीँ हरियाणा में सिरसा से अशोक तंवर को टिकट दिया गया है जबकि रोहतक से दीपेंदर सिंह हुड्डा चुनाव लड़ेंगे। अंबाला से कुमारी शैलजा को टिकट मिला है। गुड़गांव से कैप्टन अजय सिंह यादव चुनाव लड़ेंगे जबकि फरीदाबाद से ललित नागर को उम्मीदवार बनाया गया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी को टिकट दिया है।