लालू पर छापों के विरोध में BJP दफ्तर पर RJD का प्रदर्शन, जमकर पत्थरबाजी और तोड़फोड़

bjp-office-hamla-2

सीबीआई और आयकर विभाग के छापो से बौखलाए राजद प्रमुख लालू प्रसाद के समर्थकों ने आज भाजपा कार्यालय पर हमला बोला। जमकर लाठियाँ चली और इंट और रोड़े बरसाये गये। बताते चलें कि बिहार की राजधानी पटना में राजद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। ये लोग भाजपा नेता सुशील मोदी के विरोध में बीजेपी दफ्तर पर पत्थरबाजी कर रहे थे।
मंगलवार को 1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति के मामले को लेकर कल लालू यादव के 22 ठिकानों में इनकम टैक्स ने छापेमारी की थी उसी को लेकर नाराज राजद के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यालय के बाहर नग्न प्रदर्शन किया और बीजेपी कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यालय पे जमकर पत्थर बाजी की। जवाब में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भी पत्थरबाजी की। इस हमले में कई बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक लाठी-डंडे से लैस करीब सैकड़ो राजद कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई की और पथराव किया। उसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करके राजद कार्यकर्ताओं को भगाया।

bjp-office-hamla-1
मौके पर मौजूद पुलिस ने कहा कि वह कार्रवाई कर रही है और लोगों की पहचान कर रही है। बीजेपी कार्यालय में मौजूद नेताओं का कहना है कि राजद कार्यकर्ताओं की पुलिस भी मदद कर रही है।
हिंसक झड़प के बाद बीजेपी नेताओं ने वीरचंद पटेल पथ को पूरी तरह बंद कर दिया था। भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय के सामने खड़ी कई गाड़ियों को राजद कार्यकर्ताओं पर तोड़ने का आरोप लगा है।
प्राथमिकी दर्ज
भाजपा कार्यालय के सचिव ललित यादव ने कोतवाली थाने में राजद कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं सिटी एसपी चंदन कुशवाहा ने भी कहा है कि पुलिस से हाथापाई करनेवालों पर केस दर्ज होगा।पुलिस ने भी अपनी ओर से केस दर्ज कराया है।

भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने की निंदा
भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि यह हमला राजद प्रमुख लालू यादव के कहने पर हुआ है। राजद में क्रिमिनल माइंड के लोग ज्यादा हैं। राजद के लोगों ने अपराध किया है। उन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया है। हम इस मामले को कानून के दरवाजे पर ले जाएंगे। इसके साथ ही जनता की अदालत में भी जाएंगे।
नित्यानंद ने कहा कि लालू ने काला धन इकट्ठा किया। जनता को लूटकर अवैध संपत्ति जमा की। हमलोग उनके कारनामे को जनता के बीच ले जा रहे हैं तो अब राजद हमला करने पर उतारू हो गई है। नीतीश कुमार कानून के राज की बात करते हैं। बताएं क्या यही कानून का राज है?
भ्रष्टाचार के लिए जेल जाने के डर से लालू यह दबाब बना रहे हैं। भाजपा करारा जवाब देगी। इससे राजद की छटपटाहट, और बेचैनी को बिहार की जनता समझ रही है।
राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा-आक्रोश स्वाभाविक
राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आक्रोश स्वाभाविक है। पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थर बाजी की जिसके जवाब में राजद के कार्यकर्ताओं ने भी जवाब दिया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *