“लागेला करेजा काढ़ लेबू” म्यूजिक एलबम की शूटिंग पूरी, रेड कलर के कास्ट्युम में चांदनी ढ़ा रही हैं कहर

चांदनी सिंह ने पूरी की नये म्युजिक विडियो की शुटिंग

चांदनी सिंह म्युजिक और भोजपुरी वर्ल्ड की बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में और सुपरहिट म्युजिक विडियो देने वाली एक्ट्रेस चांदनी सिंह ने जाने माने कोरियोग्राफर रामदेवन के कोरियोग्राफी में एक भोजपुरी म्युजिक विडियो की शुटिंग विरार के याजू पार्क रिर्सोट में किया।

भोजपुरी म्युजिक विडियो पर पहली बार इतना खर्च

गाने का बोल है लागेला करेजा काढ़ लेबू। इस गाने को भव्य तरीके से फिल्माया गया और जिसने भी इस म्युजिक विडियो की शुटिंग देखी सबने यही कहा कि भोजपुरी म्युजिक विडियो के लिये पहली बार वे इतना खर्चा देख रहे हैं।

रेड कलर के कास्ट्युम में चांदनी का कहर

इस म्युजिक विडियो के नायक और निर्माता हैं समीर और निर्देशन किया है धीरू यादव ने जिन्होने चांदनी सिंह को लेकर फिल्म बद्रीनाथ का निर्देशन किया था। रेड कलर के कास्ट्युम में चांदनी गजब का कहर ढा रही थीं।

गाने को कंपोज किया है दिलीप दिवाना ने

इस गाने को कंपोज किया है दिलीप दिवाना ने जबकि लिखा है भरत चौहान ने। म्युजिक विडियो के कार्यकारी निर्माता हैं शैलेन्द्र सिंह । आपको बतादें कि चांदनी सिंह का एक म्युजिक विडियो मिलते मरद हमके भूल गईलू इन दिनों बाजार में पूरी तरह छा गया है जिसे अबतक लगभग २५० मिलियन लोगों ने देखा है। ये म्युजिक विडियो कामयाबी का रिकार्ड बना रहा है।

 

म्युजिक विडियो को लेकर चांदनी हैं काफी उत्साहित

अपने नये म्युजिक विडियो को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं वह कहती हैं इस म्युजिक विडियो के निर्देशक धीरू यादव जी ने मुझे इस म्युजिक विडियो का आॅफर किया और बताया कि इसमें मेरी और समीर जी की जोड़ी होगी जिसकी कोरियोग्राफी रामदेवन जी करेंगे तो मेरे सामने ना कहने की कोई वजह नहीं थी।

चांदनी ने करीब सभी भोजपुरी सुपरस्टारों के साथ किया है काम

आपको बता दें कि चांदनी सिंह आज भोजपुरी के सभी सुपरस्टारों पवन सिंह, खेसारीलाल यादव के साथ फिल्में कर रही हैं और दिनेशलाल यादव निरहुआ के साथ उनका धार्मिक एलबम काफी पसंद किया गया था।

“लागेला करेजा काढ़ लेबू” फैन्स को खुब पसंद आयेगा

चांदनी सिंह अपने म्युजिक विडियो के इस नये संस्करण पर कहती हैं वे अपने फैन्स की पसंद को ध्यान में रखते हुये म्युजिक विडियो करती हैं और उन्हे खुशी है कि उनका यह गाना लागेला करेजा काढ़ लेबू भी मेरे फैन्स को खुब पसंद आयेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *