पटना : समग्र उत्थान पार्टी द्वारा भावी लोकसभा प्रत्याशी उ.प्र., म.प्र.एवं बिहार तथा सम्पूर्ण जन विकाश हेतु पार्टी द्वारा अधिकृत संकल्प घोषणा पत्र को चुनावी घोषणा पत्र के रूप में जनता के समक्ष प्रस्तुत करना एवं पार्टी द्वारा अनुपोषित जन आकांक्षी व्यावहारिक कार्यो को देश के सभी वर्गों के जनमानस समग्र उत्थान एवं विकास हेतु क्रियान्वित करना, आज की महत्वपूर्ण आहूत मीटिंग का प्रमुख उद्देश्य है | समग्र उत्थान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शंकर चरण त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गाँधी प्रधानमंत्री नही बनेगे |
आज घोषित लोकसभा के प्रत्याशियो का विवरण निम्नलिखित है –
लोकसभा प्रत्याशी (उत्तरप्रदेश)
1. प्रयाग राज श्री ब्रजेश कुमार (पिंटू)
2. बनारस श्री दीपक त्रिपाठी
3. चंदौली श्री कृष्ण कुमार सिंह
4. लखनऊ श्री उग्रसेन मिश्र
5. गाजीपुर श्री वीरेंदर कुशवाहा
6. जौनपुर श्री रमेश दुबे
7. मिर्जापुर श्री अरविन्द पाण्डेय
चार अन्य प्रत्याशियो पर चर्चा जारी है
लोकसभा प्रत्याशी (मध्यप्रदेश )
1. सीधी श्री अनूप कुमार सिंह
2. खजुराहो श्री संत कुमार शर्मा
3. सतना श्री अरुण कुमार
4. सागर श्री रामनरेश तिवारी (रामजी)
5. भोपाल श्री राम सूशील शर्मा
6. रीवा श्री शिव कुमार मिश्र
लोकसभा प्रत्याशी (बिहार)
1. पटना साहिब डॉ शंकर चरण त्रिपाठी
2. नालंदा श्री रामचंद्र प्रसाद
3. मुंगेर श्री अजय कुमार सिंह
4. पाटलिपुत्र श्री अमरनाथ विश्वकर्मा
5. वैशाली श्री देवेश प्रसाद कुशवाहा
इनके अलावा 6 लोकसभा प्रत्याशियो पर चर्चा जारी है |
समग्र उत्थान पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र / घोषणा पत्र भी जारी किया |
समग्र उत्थान पार्टी ने अपना नारा भी दिया कि भारत की जनता के विकास हेतु परिवर्तन आवश्यक है और यह पार्टी परिवर्तन करेगी
A. शिक्षा ही मूल विकास का केंद्र बिंदु,सैन्य विज्ञान,सैन्य प्रशिक्षण के आधार पर अनुशाशन युक्त नवयुवको को सही मार्ग पर आत्मनिर्भर बनाना है
B. भारत के नवयुवको को नशामुक्त कर रोजगार परक उत्मुख कराना
C. भारत की अधिकृत जमीन चीन और पाकिस्तान से वापस प्राप्त करना /कराना
D. “सेना में सेवा दो और आरक्षण लो” जाति वर्ग राज्य और धर्म विभेद रहित एक देश एक आरक्षण और एक शिक्षा लागू करना
E. आरक्षण का प्रतिशत संविधान द्वारा प्रदत्त 50% से अधिक ना हो
उपरोक्त के अलावा कृषि , बिजली , लघु उद्योगों की स्वदेशी तकनीक के आधार पर ग्रामीणों में मूलभूत आवश्यकताएं उपलब्ध कराना इस पार्टी की दूर दृष्टि एवं अनुशासन पर आधारित है |
आज पार्टी द्वारा आहूत मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शंकर चरण त्रिपाठी महासचिव श्री के के वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष म.प्र.एवं प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष उ.प्र.श्री प्रकाश पाण्डेय,एवं बिहार संगठन मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री डॉ राकेश निरंजन के अलावा भावी लोकसभा प्रत्याशी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
