रालोसपा के बिहार बंद का असर पूर्वी चंपारण में भी , रोकी गई गाड़िया

रिपोर्ट:विकाश कुमार

छौड़ादानो: उपेन्द्र कुशवाहा पर गत 2 फरवरी को हुये पुलिस लाठी चार्ज में जानलेवा हमला के विरुद्ध आयोजित विहार बंद का प्रखंड क्षेत्र में ब्यापक असर देखा गया। स्थानीय जनता चौक पर बंद का नेतृत्व खुद विधायक डॉ शमीम अहमद ने किया इस दैरान उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री के इशारे पर रालोसपा प्रमुख की हत्या करने की साजिश की गई थी किन्तु महागठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता एक जुट है और हमलोग मिलकर जनता के सहयोग से केंद्र एवं राज्य के निकम्मी सरकार को सत्ता से बेदखल कर देंगे।दोनों की सरकारों को जनता से कोई मतलब नही हैयह नौकरशाहों की सरकार है जनता की नही मुख्य मार्ग घण्टों जाम के बाद कार्यकर्ताओं ने शन्ति पूर्वक बाजार बंद कराया घण्टो आवागमन बाधित रहा। मौके पर रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा ,राजद के अति पिछड़ाअध्यक्ष रामविनय प्रसाद गुप्ता प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव,गणेश कुशवाहा, अखलाख अहमद ,संतोष पटेल , हारुण भाई ,,नेयाज अहमद , मो फारूक , सतेन्द्र कुशवाहा ,भगरिथ राम , शशिकांत सिंह , नन्दकिशोर यादव ललन यादव ,कामेश्वर सहनी , सोनालाल प्रसाद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *