- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा पहुॅचकर श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनन्दन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा का स्वागत किया तथा आरती भी की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और श्री रामनवमी की शुभकामनाएॅ राज्यवासियों को दीं।
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री बिनोद नारायण झा, कार्यक्रम के आयोजनकर्ता एवं विधायक श्री नितिन नवीन, विधान पार्षद रणवीर नंदन सहित अनेक विधायक, विधान पार्षद, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया