गर्मी का कहर – राजधानी पटना के सभी सरकारी-प्राईवेट स्कूल एकबार फिर से बंद,16 जून तक बढ़ी छुट्टी की अवधि

राजधानी पटना के सभी सरकारी-प्राईवेट स्कूल एकबार फिर से बंद, 16 जून तक बढ़ी छुट्टी की अवधि
राजधानी पटना के प्राईवेट और सरकारी स्कूलों की छुट्टी को लेकर जिला प्रशासन ने एक बार फिर से नया आदेश जारी किया है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने आगामी 16 जून तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

पटना डीएम कुमार रवि ने आज यह आदेश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान में अभी तेज गर्मी का प्रकोप है। लिहाजा स्कूल बंदी के आदेश को 16 जून तक बढ़ाया जाता है।

आपको बता दें कि पटना में कल से सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूल छुट्टी के बाद खुल रहे थे।