रक्सौल: भाजपा विधायक डॉo अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विकास रैली का किया गया आयोजन, हज़ारों की संख्या में जुटे समर्थक ।

रिपोर्ट-सुबोध कुमार

रक्सौल: ‘विकास रैली ‘का आयोजन बहुत ही जोर शोर से किया गया जिसमें हजारों की संख्या में मोटरसाइकल ई रिक्शा और चौपाया वाहन भी देखे गए। अपने पैतृक गावँ रघुनाथ पुर से क्षेत्रीय भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में यह रैली निकली। उनके साथ सूगौली के विधायक रामचन्द्र साहनी मौजूद थे। इस रैली में हजारों भाजपा कार्यकर्ता और विद्यायक़ समर्थक शरीक दिखे। इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता व विधायक समर्थक पिछले कई दिनों से अपनी पूरी ताकत झोंके हुए थे। यूँ बताया गया कि यह रैली अनुमंडल कार्यालय पहुचेगी। जहां शिक्षा, स्वास्थ्य सिचाई ,पेयजल, सड़क ,विधुत, मनरेगा, बाल विकास,आदि वुनियादी संरचनाओ के विकास मे गति लाने के लिए सरकार के विभिन्न विभागो के अनुश्रवण हेतू क्षेत्रीय भाजपा विधायक डा0 अजय कुमार सिंह रक्सौल अनुमंडल में आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *