रिपोर्ट-सुबोध कुमार।
रक्सौल:मंगलवार को आशिष परियोजना डंकन अस्पताल रक्सौल प्रखंड सभागार में सभी आंगनबाड़ी सेविकाओ के बीच प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय आंगनबाड़ी सेविका प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश आंगनबाड़ी सेविकाओं को मानव ब्यापर ,बंधुवा मजदूरी सामाजिक अन्याय पूर्ण कार्य है। परियोजना के पदाधिकारी समीर कुमार दिगल ने जानकारी देना और इससे संबंधित उनको इस समस्या से अवगत कराना पहली प्राथमिकता है ।और उनके रोकथाम के लिए अपने आस पास में सकारात्मक महौल पैदा करना है।उसके बाद उनके बीच प्रखंड स्तरीय बाल संरक्षण समिति के ऊपर चर्चा किया गया और उन्हे बताया गया कि आप सभी सेविकाओं का इस समिति को बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान है ।इसके साथ ही आप यह भी जानते है कि आपके गाव में मानव ब्यापर और बाल श्रम से संबंधित समस्या किस किस घर एवं बच्चे में है ताकि हम आपके सहयोग से उन्हे पहचान कर उन्हे उस खतरे से निकाल सके, साथ ही आप अपने क्षेत्र के बच्चे के लिए जन्म प्रमाणपत्र और जो भी सरकारी योजनाए है उनके लिए सहयोग करे ताकि उन्हें योजनाए का लाभ मिल सके। पदाधिकारी जयमाला कुमारी ने सभी सेविकाओं को बताया कि हम सब लोग एक ही परिवार के लोग है ।और हम सब आज अपने समाज के जो भी अन्यायपूर्ण कार्य है उसके ऊपर चर्चा करने के लिए ही हम लोग यहां एकत्रित हुए है। सब कोई अपना अपना कार्य सही ढंग से करे तो यह सारी कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है।प्रभु यादव,परियोजना मधु सिंह ,प्रणय सोमित्त मोहन्ती ,दिलीप कुमार चौरसिया ,प्रमोद राम ,असुनता, संदीप एवं आंगनबाड़ी सेविका से साबित देवी,मंजू कुमारी,चांदनी कुमारी ,विन्मकुमारी, अंतिम कुमारी ,सीमा देवी ,एवं रिंकी देवी सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित रहे।
